New Tatkal Ticket Rule: तत्काल टिकट लेना हुआ अब ज्यादा आसान, ऐसे करें बुकिंग ट्रेन होगा तत्काल कन्फर्म 

इंडियन रेलवे में बीते दिनों तत्काल टिकट करना टेढ़ी खीर हुआ करता था, लेकिन रेलवे ने IRCTC के टिकट प्रणाली में अपनी तकनीकी को उच्च स्तर पर विकसित करने का काम किया है। इसके साथ ही भारतीय रेल अपने यात्रियों को बेहतर टिकटिंग की सुविधा मुहैया करा पा रही है। जिससे कभी कोई भी व्यक्ति अपने हिसाब से जब चाहे तब टिकट बुक कर पाता है। 

तो आईए तत्काल टिकट को आसानी से बुक करने के तरीकों के बारे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं। अगर आप तत्काल टिकट बुक करते हैं, लेकिन कन्फर्म नहीं हो पाता? ऐसे में हम आपको एक ऐसे तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको कन्फर्म तत्काल बनाने के लिए कारगर साबित हो सकता है। 

आखिर क्या होता है तत्काल टिकट 

रेलवे से अचानक यात्रा करने के लिए कन्फर्म टिकट लेने हेतु तत्काल टिकट किया जाता है। जो यात्रा से एक दिन पहले किया जाता है। जिसे आप रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से या आईआरसीटीसी के पोर्टल या ऐप के जरिए किया जाता है। हालांकि तत्काल टिकट बनाने के लिए आपको सामान्य टिकट की जगह अधिक किराया देना पड़ता है। 

तत्काल टिकट के नए नियम 

बता दें कि रेलवे ने तत्काल टिकटिंग के समय में बदलाव किया है, जो इस प्रकार है। ये नियम 1 जनवरी 2025 से मान्य हुए है। 

  • तत्काल टिकटिंग के समय में बदलाव किया है, जिसके लिए आपको सुबह के एक नियत समय पर करना होता है।
  • AC में तत्काल बुकिंग के लिए सुबह के 10 बजे शुरू होती है। इसके अलावा स्लीपर क्लास के लिए 11 बजे तत्काल टिकटिंग का समय होता है।
  • 1 PNR पर अधिकतम 4 यात्रियों के लिए बुकिंग की जा सकती है। 
  • यात्रियों के पास वैध पहचान पत्र यात्रा के समय रखना अनिवार्य होता है। 
  • कन्फर्म तत्काल टिकट का रिफंड नहीं मिलता है।

तत्काल टिकट बुक करने के ये खास तरीका 

पोर्टल या ऐप यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करने के बाद बुकिंग के पहले ही यात्रियों की लिस्ट सेव कर लेना होगा। इसके साथ ही आपको रेलवे का इ वॉलेट पहले से ही रिचार्ज कर लेना होगा। इस प्रकार आप बेहद कम समय में तत्काल कन्फर्म टिकट बुक कर सकते हैं।

Rajeev Ranjan, an accomplished author and visionary thinker with a B.Tech degree in Electrical Engineering with a keen interest in exploring topics related to government welfare schemes, finance and business news. Currently He is Working as Senior Editor for the Blog. Contact: [email protected]

Leave a Comment